JharkhandRanchi

गार्डन रीच में हेरिटेज वॉक, विरासत बचाने को किया जागरूक

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे ने गार्डन रीच में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया. अतुल्य सिन्हा अपर महाप्रबंधक और अध्यक्ष हेरिटेज समिति, दक्षिण पूर्व रेलवे ने हेरिटेज के प्रति लोगों का स्वागत किया. उन्हें एसईआर मुख्यालय, गार्डन रीच में विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों की हेरिटेज के बारे में जानकारी दी. साथ ही बताया गया कि हेरिटेज वॉक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण पूर्व रेलवे की समृद्ध विरासत के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है.इस दौरान यूके बाल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, सैबल बोस मुख्य कार्यशाला अभियंता, मध्य रेलवे और ऋत्विक शर्मा उप महाप्रबंधक (जी) दक्षिण पूर्व रेलवे मौजूद थे.

लोगों ने देखा प्रदर्शनी

विरासत के प्रति उत्साहित लोगों ने 1907 में निर्मित एसईआर मुख्यालय भवन, एसईआर मुख्यालय में हेरिटेज हॉल, भारत में संचालित होने वाले पहले बैराज बैलून की याद में ब्रास टैबलेट, हाउस ऑफ सर विलियम जोन्स का दौरा किया. रेलवे के उत्साही लोगों  के लिए हेरिटेज की वस्तुओं को रखा गया था. लोगों ने विरासत के संरक्षण के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: दो मिनट में दो बार आया हार्ट अटैक और खामोश हो गयी तबस्सुम की मखमली आवाज…

Related Articles

Back to top button