Uncategorized

उत्तराखंड: बाढ़ से 4 की मौत

News Wing

Dehradun, 15 August: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में छह सेना के जवान हैं. घटना माल्पा के पास की है. वहीं, बादल फटने से 14 लोग बहकर दूर चले गए. अभी तक चार शव बरामद किए गए हैं, लेकिन छह जवानों और चार अन्य का कुछ पता नहीं चल पाया है. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि एक जेसीओ और पांच अन्य लोग लापता हैं. साथ में दो वाहन भी लापता हैं. घटना के बाद से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा रोक दी गई है. राहत एवं बचाव कार्यो के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवान मौके पर पहुंच गए हैं. उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button