News Wing
Newsdesk, 14 August: अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर अबतक का एशिया का सबसे बड़ा और ऊंचा झंडा फहराया है. बताया जा रहा है कि यह झंडा 120 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा है. झंडे को फहराने के लिए करीब 400 ऊंचे मीटर पोल का इस्तेमाल किया गया है. यह वही पोल है जिसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाई क्वालिटी कैमरे से लैस बताया था. झंडा सोमवार को सुबह 12 बजे फहराया गया.
बाजवा था चीफ गेस्ट
पाकिस्तान का दावा है कि यह झंडा और पोल पाकिस्तान में ही बन कर तैयार हुआ है. लेकिन जानकारों की माने तो यह झंडा और पोल चीन ने बनाया है. झंडा फहराने के वक्त वहां पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा भी मौजूद था. उससे वहां लोगों को संबोधित भी किया.
भारत के बाद पाकिस्तान ने फहराया झंडा
इससे पहले भारत ने भी 5 मार्च को अटारी वाघा बॉर्डर पर झंडा फहराया था. इसे देश का सबसे ऊंचा झंडा माना जा रहा था. लेकिन हवा के दबाव से बार-बार झंडा फटने के कारण इसे रोज नहीं फहराया जाने लगा.




