
Ranchi : रांची में एक शख्स को चोर के पीछे भागना महंगा पड़ गया. चोर के पीछे भागते-भागते उस शख्स को हार्ड अटैक आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी. मामला रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का है. हालांकि भाग रहे नबालिग चोर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया. मृतक का नाम मो मोइज उर्फ मुन्ना है.
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सिया गली में रहनेवाले 45 वर्षीय मो मोइज उर्फ मुन्ना के घर शनिवार की सुबह तीन बजे एक चोर ने चोरी का प्रयास किया. घर में मौजूद लोगों के जाग जाने की वजह से चोर को भागना पड़ा.
इसे भी पढ़ें :||JHARKHAND|| स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में झारखंड पुलिस ने वसूला 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
इसी बीच सुबह छह बजे एक बार फिर वही चोर दोबारा मो मोइज के घर में ताक झांक करने लगा. जिसके बाद शोर मचाने पर नाबालिग चोर को स्थानीय लोगों ने मिल कर धर दबोचा. मो मोइज भी उसे पकड़ने में शामिल थे.
इसी बीच कुछ लोग नाबालिग चोर को पोल में बांधने में लगे. जहां चोर को बांधा जा रहा था वहीं पे मो मोइज भी खड़े थे, उस दौरान वहां बहुत ज्यादा शोर हो रहा था.
इसी दौरान अचानक मोहम्मद मोइज उर्फ मुन्ना के सीने में दर्द शुरू हुआ और वहीं नीचे गिर पड़े. आनन-फानन में लोग उन्हें अस्पताल ले गये लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें :Bengal News : जानिये Bhawanipur By Poll में ममता बनर्जी का किस तरह फेवर करना चाहती है कांग्रेस !
नाबालिग चोर पुलिस के हवाले
वहीं स्थानीय लोगों ने नाबालिग चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन चोर को पकड़ने के शोरगुल में मोहम्मद मोईज हार्ट अटैक के शिकार हो गये जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : 70 फीसद निरस्त ट्रेनों को 15 जून से चलाने की तैयारी में रेलवे




