
Ranchi: डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा के लिए बनी नयी नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई टाल दी गयी. मामले की अगली सुनवाई कब होगी ये फिलहाल तय नही है. सुनवाई अपरिहार्य कारणों से नहीं हुई. प्रार्थी चंदन कुमार की ओर से हाईकोर्ट में नयी नियमावली को चुनौती दी गयी थी. जिसकी पैरवी अधिवक्ता विकास कुमार कर रहे हैं.
पूर्व की सुनवाई में जेपीएससी के अधिवक्ता ने मामले में अंडरटेकिंग देते हुए कोर्ट में कहा था कि जब तक सुनवाई नहीं होती है तब तक परिणाम जारी नहीं किया जायेगा. कोर्ट में आयोग ने बताया कि जारी विज्ञापन की परीक्षा हो चुकी है. जिसके परीणाम जारी करने की तैयारी चल रही है. जिससे अगली सुनवाई होने तक रोका जा रहा है. परीक्षा के लिये विज्ञापन 2018 में जारी किया गया था. वहीं, परीक्षा 2020 में ली गयी थी.
इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर
क्या है मामला
प्रार्थी चंदन कुमार ने मामले में याचिका दायर की गयी है. 2015 में राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा के लिये नयी नियमावली बनायी.
जिसके खंड 17 को कोर्ट में चुनौती दी गयी है. याचिका में कहा गया है कि कंप्सेशनेट अपाइंटमेंट से आये लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:दरभंगा में कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की हत्या मामले में 7 महिलाओं को सुनायी आजीवन कारावास की सजा




