National

Republic tv  के अर्णब गोस्वामी की महाराष्ट्र विधानसभा के नोटिस के खिलाफ SC में गुहार, 6 नवंबर को सुनवाई

विशेषाधिकार नोटिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह केवल कारण बताओ नोटिस  है

NewDelhi :  Republic tv  के अर्णब गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट  में महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा विशेषाधिकार नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की है. विशेषाधिकार नोटिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह केवल कारण बताओ नोटिस  है और अभी तक विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी को Z+ सुरक्षा के सवाल पर दायर जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नकारी

अर्णब गोस्वामी को हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा

मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट  ने अर्णब गोस्वामी को हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है. साथ ही कहा गया कि 6 नवंबर को मामले की सुनवाई होगी.

अर्णब के वकील ने सुप्रीम कोर्ट  को बताया कि उनके मुवक्किल को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.  इस पर सुप्रीम कोर्ट के  CJI एसए बोबडे  ने कहा कि अगर विशेषाधिकार समिति से कुछ भी है,  हम इस पर गौर करेंगे. कहा कि यह अभी तक विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं है. यह केवल अभी कारण बताओ नोटिस  है

इसे भी पढ़ें : RBI के तीन पूर्व गवर्नर चिंतित, सरकार कदम उठाये…अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकता है बैंकों का बढ़ता NPA

Related Articles

Back to top button