Court NewsJharkhandRanchi

टेरर फंडिंग के मामले में आरोपी विनीत अग्रवाल की अपील पर सुनवाई 1 फरवरी को

एनआईए ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा 2 सप्ताह का समय

Ranchi: टेरर फंडिंग के मामले में आरोपी विनीत अग्रवाल की ओर से दायर क्रिमिनल अपील की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. मामले में एनआईए की ओर से शपथ पत्र दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह के समय की मांग की गई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 1 फरवरी निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें: रूपेश पांडे हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका झारखंड हाई कोर्ट ने की खारिज

बता दें कि चतरा के टंडवा में मगध आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में लोडिंग एवं खनन के लिए कार्य कर रही कंपनियों पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने समेत कई आरोप लगे हैं. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) कर रही है. वहीं रांची एनआईए की विशेष अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान को प्रार्थी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. एनआईए ने टंडवा थाने में दर्ज प्राथमिकी को फरवरी 2018 में टेकओवर किया था, अनुसंधान के बाद एनआईए ने मामले में विनीत अग्रवाल समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

Related Articles

Back to top button