National

कर्नाटक संकट : कांग्रेस की बैठक 18 को, बागी विधायक मुंबई में, दे सकते हैं इस्तीफा

NewDelhi : कर्नाटक का सियासी घमासान अब गुरुग्राम में हलचल मचा रहा है.  बता दें कि बुधवार को कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम के उस होटल के बाहर प्रदर्शन किया जहां भाजपा के 104 विधायक ठहरे हुए हैं. कर्नाटक में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस-जेडीएस का आरोप है कि भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए उनके विधायकों को तोड़ने की कवायद में है. कर्नाटक कांग्रेस ने 18 जनवरी को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. खबर है कि कुछ दिनों से कांग्रेस के पांच विधायक लापता हैं. कुछ दिन पूर्व उनके मुंबई में होने की बात सामने आयी थी.  जैसी कि खबर आ रही है मुंबई के रेनिसेन्स होटल में ठहरे कांग्रेस के तीन बाग़ी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को आज अपना इस्तीफ़ा भेज सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार  दो निर्दलीयों को छोड़ और नौ विधायक हैं जो भाजपा के संपर्क में हैं. जिनमें चार बागी विधायक आज मुंबई पहुंच सकते हैं. इससे पूर्व मंगलवार को दो विधायकों ने कांग्रेस-जेडीएस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. जिन दो विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफ़ा भेजा, उनमें केपीजेपी के विधायक और कर्नाटक के पूर्व वन पर्यावरण मंत्री आर शंकर और निर्दलीय एच नागेश शामिल हैं.

हमारे 2-3 विधायक मुंबई में हैं, सभी वापस आ रहे हैं

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सोमवार को कांग्रेस पर उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. कहा था कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार उनके विधायकों को मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं. इस क्रम में कर्नाटक के मंत्री ज़मीर अहमद खान ने कहा, हमारे 2-3 विधायक मुंबई में हैं. सभी वापस आ रहे हैं, और कल तक सब लौट जायेंगे. कांग्रेस सांसद केएच मुनियप्पा ने कहा है, जो भी साथ छोड़ गये हैं, उन सभी को लौटकर आने के लिए आमंत्रित करता हूं, और चिंता न करने के लिए कहता हूं. कहा कि चुनाव जीतकर आने वाले दूसरी पीढ़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. राहुल गांधी तथा केसी वेणुगोपाल आपकी तकलीफों से वाकिफ हैं.

आपको अगले कैबिनेट विस्तार में मौका दिया जायेगा  कांग्रेस नेता एचके पाटिल ने कहा कि दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन वापस लेने का हमारी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा गैर-जिम्मेदाराना राजनीति कर रही है.

इसे भी पढ़ें : 2019 : रोजगार मुद्दा होगा कांग्रेस के लिए, रघुराम राजन निभा रहे अहम भूमिका

Related Articles

Back to top button