BiharCrime News

दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस में बिहार की लड़की से दुष्कर्म

आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी ने वारदात को दिया अंजाम

 

Patna: राजधानी एक्सप्रेस में बिहार की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी ने चलती ट्रेन में अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है. करवाई करते हुए रेलवे ने संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी को काम से बाहर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद स्टेंशन पर राजकीय रेल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद केस को राजस्था न की राजधानी जयपुर में जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया. दरअसल पीड़ित लड़की जयपुर में ही इस ट्रेन में सवार हुई थी.

इसे भी पढ़ें : बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें, चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में CBI की बहस पूरी

बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली है लड़की

यह मामला चार अगस्तल का ही बताया जा रहा है. बुधवार के दिन सुबह 9.40 बजे 02958 डाउन नई दिल्ली -अहमदाबाद स्व र्णिम जयंती राजधानी एक्सहप्रेस के अहमदाबाद पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद आरपीएफ की एक महिला सिपाही ने प्लेगटफार्म पर एक लड़की को डरी-सहमी हालत में देखा. महिला सिपाही ने लड़की को दिलासा देते हुए उससे पूछताछ ही तो सारी कहानी सामने आई.

पीड़ि‍त लड़की की उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है. उसने बताया कि वह जयपुर स्टेीशन पर ट्रेन में सवार हुई थी. ट्रेन का एक केबिन यात्रियों को देने के लिए चादर, बेडशीट और तकिया रखने के काम में आता है. कोविड संक्रमण के कारण फिलहाल रेल यात्रियों को ये चीजें नहीं दी जा रही हैं. इसलिए यह केबिन खाली पड़ा रहता है. इसी केबिन में वारदात को अंजाम दिया गया.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में एक दिन में तीन हत्याओं से फैली सनसनी

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली है. वह घर से भागकर किसी तरह जयपुर पहुंच गई थी. वह फिर से बिहार लौटना चा‍हती थी और इसी के लिए जयपुर स्टेेशन पर घूम रही थी. इसी बीच राजधानी एक्सिप्रेस में काम करने वाले एक स्टा‍फ से उसकी मुलाकात हुई. उसने लड़की को बिहार छोड़ देने का भरोसा देकर ट्रेन में चढ़ा लिया और एक ट्रेन के खुलने के बाद एक खाली केबिन में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया.

Related Articles

Back to top button