Crime NewsHazaribagh

हज़ारीबाग : पुलिस जवान का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

Hazaribagh : इचाक प्रखंड कार्यालय कैंपस के पीछे नेशनल पब्लिक स्कूल के समीप एक पुलिस जवान का शव मिला है. शव की पहचान ढेबोढोरी निवासी बीरेंद्र मेहता के रूप में हुई हैं. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने टांगी या कुदाल से हत्या की है. मृतक पुलिस की वर्दी में है. बताया गया कि झारखंड पुलिस का ड्राइवर है,  पीसीआर ड्यूटी पर था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब कोरोना की आरटीपीसीआर जांच 400 रुपये में

Related Articles

Back to top button