Crime NewsHazaribagh

हजारीबाग : साइबर ठगी के मामले में आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Hazaribagh : ओमपुरी मोहल्ला स्थित एक लॉज से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए भेजी गई थी. पुलिस जब लॉज पहुंची तो छह युवकों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, बाइक समेत कई सामान बरामद किए गए.

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद में पत्नी ने शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटा

लैपटॉप और मोबाइल में लड़कियों के अश्लील फोटो, वीडीओ और आइडी बनाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया. गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग स्थित बरकट्ठा निवासी लालधारी नायक का 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, महेश साव का 19 वर्षीय पुत्र नारायण साव, बरकट्ठा बाजार निवासी रामलखन मोदी का 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, गोरहर बंडासिंघा निवासी ईश्वर यादव का 21 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार व शंकर मोदी का 19 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार और छोटकी बरही निवासी पूरनदेव साव का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के नाम शामिल हैं।साइबर अपराधियों के पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और दो बाइक बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि स्पॉट सर्विस दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर वेबसाइट बनाकर ठगी करते थे.

इसे भी पढ़ें : पलामू : 15 नवंबर तक नहीं बनी नियमावली तो झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षक करेंगे आंदोलन

Related Articles

Back to top button