HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Hazaribagh : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाना बाईपास रोड में एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोला निवासी तिलेश्वर साहू के रूप में की गयी है.

बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार को अपने गांव रोला से शहर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: कोविड वैक्सीन खत्म, 2 जुलाई को स्टॉक आने के बाद लगेगी

Related Articles

Back to top button