JharkhandLead NewsNEWSRanchi

राजस्व विभाग ने दो साल से अधिक लंबित कोर्ट केस को प्राथमिकता से निपटाने का दिया निर्देश

Ranchi : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी उपायुक्त को नियमित रूप से केसों की सुनवाई एवं लंबित वादों के निष्पादन का निर्देश दिया है. इस संबंध में पहले भी मुख्य सचिव झारखंड ने भी निर्देश दिया था, इसी आलोक में विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि सप्ताह के दो दिन कोर्ट अवश्य किया जाना चाहिए तथा उस दिन कोई बैठक आयोजित नहीं की जानी चाहिए. विभाग ने यह भी कहा कि सामान्य स्थिति में कोर्ट स्थगित नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही प्राथमिकता के आधार पर दो वर्षो से अधिक समय से लंबित कोर्ट केस के मामले को निपटाने का निर्देश दिया है. विभाग ने हाल में सारे जिलों के लंबित कोर्ट केस की समीक्षा की थी और इसके निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें : Big Breaking: कोडरमा के पचखेरो डैम में नाव पलटने से 10 डूबे, 2 निकले, सभी लापता एक ही परिवार के

Related Articles

Back to top button