Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Ahmedabad: अहमदाबाद के पास ढोलका में दवा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के कारखाने के तीन कर्मचारियों की कोराना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी. कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक कंपनी के उत्पादन एवं पैकेजिंग विभाग के कर्मचारी थे.
इसे भी पढ़ें- #RahulGandhi ने जारी की मजदूरों के साथ बातचीत की डॉक्यूमेंट्री, प्रवासियों ने साझा किये दर्द
26 कर्मचारी पाये गये थे संक्रमित
इस महीने की शुरुआत में फार्मा कंपनी की ढोलका स्थित उत्पादन इकाई के कम से कम 26 कर्मचारी घातक वायरस से संक्रमित पाये गये थे. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी कोविड-19 के चलते अपने तीन कर्मचारियों की जान जाने से दुखी है.
उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी को हाल ही में 20 अन्य लोगों के साथ घर में पृथक रखा गया था. जबकि दो अन्य का सोला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था. तीनों की बाद में मौत हो गयी.
प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने अपना स्वयं का पृथक-वास केंद्र स्थापित किया था और अन्य पृथक-वास केंद्रों में रह रहे कर्मचारियों को इस केंद्र में आकर रहने का विकल्प दिया था.
इसे भी पढ़ें- विशेष समुदाय के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक नेता भारती गिरफ्तार
अहमदाबाद जिले में अब तक संक्रमण के 9,274 मामले
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद जिले में अब तक संक्रमण के 9,274 मामले सामने आये हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है.
गौरतलब है कि देश भर में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है. इससे संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या सवा लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमण के रिकॉर्ड 6,654 नये केस सामने आने के साथ ही कोरोना मरीजों के कुल मामले बढ़कर 1,25,101 हो गये हैं.
वहीं 24 घंटे में 137 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके साथ ही मृतक की संख्या 3,720 हो गई है. 24 घंटे में हुई 137 लोगों की मौत में से 63 महाराष्ट्र में, 29 गुजरात में, 14-14 दिल्ली और उत्तर प्रदेश में, छह पश्चिम बंगाल में, चार तमिलनाडु में, दो-दो राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में तथा एक मरीज की मौत हरियाणा में हुई. देश में फिलहाल 69597 कोरोना के एक्टिव केस हैं. और 51784 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown में हजारों किमी पैदल चलने को विवश प्रवासीः अपना दर्द बयां कर रहे मजदूर, देखें न्यूज विंग Facebook Live