
Ahmedabad: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में वोट डाला.प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला.गुजरात में 93 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है. पहले चरण के लिए एक दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान हुआ था. पहले चरण में 63.14 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी. राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
Cast my vote in Ahmedabad. Urging all those voting today to turnout in record numbers and vote. pic.twitter.com/m0X16uCtjA
— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2022




