Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Gandhinagar : गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को गांधीनगर स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो गया. सबसे पहले मतदान करने वालों में राज्य के मंत्री सौरभ पटेल, प्रदीपसिंह जडेजा और भाजपा विधायक अरुणसिंह राणा शामिल रहे.
भाजपा ने जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चूड़ासमा और गौरव पांडा को उम्मीदवार बनाया है.
इसे भी पढ़ेंःमुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर सोमवार से फंसे विमान को हटाया गया
शाम पांच बजे की जाएगी मतों की गिनती
दो सीटों पर सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा. मतों की गिनती शाम पांच बजे की जाएगी. दोनों सीटों के लिए अलग-अलग मतदान होने के कारण एक प्रत्याशी को जीतने के लिए सामान्य तौर पर 50 प्रतिशत मतों की जरूरत होगी.
वर्तमान स्थिति में प्रत्येक प्रत्याशी को जीतने के लिए 88 मतों की जरूरत होगी. कांग्रेस अपने 71 विधायकों में से 65 को दो दिन पहले बनासकांठा स्थित रिसॉर्ट में ले गयी थी. पार्टी के एक नेता ने कहा कि ये विधायक सुबह 10.30 बजे मतदान के लिए यहां पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
क्यों पड़ी उपचुनाव कराने की जरूरत
इस साल मई में गांधीनगर से अमित शाह और अमेठी से स्मृति ईरानी निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा देने के कारण गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी है.
182 सदस्यीय विधानसभा में अपनी संख्या बल के कारण भाजपा दोनों सीटों पर जीतने में सक्षम है. चुनाव आयोग (ईसी) की अधिसूचना के अनुसार यहां अलग-अलग मतदान हो रहा है. कुल 182 विधायकों में से इस बार 175 अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं. भाजपा के पास 100 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं.