Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

राहुल गांधी की याचिका पर 16 जून को होगी सुनवाई, ‘सभी मोदी चोर हैं’ कहने पर दर्ज है केस

Ranchi: राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई अब 16 जून होगी. गुरूवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गयी है. मामले की सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट में चल रही है. पूर्व में कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी तरह के पीड़क कार्रवाई पर रोक लगायी थी.

जानकारी हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोरहाबादी में सभा करते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण में सभी मोदी चोर हैं कहा था.

इसे भी पढ़ें:नागराज को मिली मुस्लिम लड़की से शादी करने की सजा, पत्नी के सामने सरेआम चाकुओं से गोदा

जिससे एक विशेष समुदाय के लोगों ने अपमानजनक बताया. इसके बाद प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में मामले की शिकायत की थी.

जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था. जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. राहुल गांधी ने अपनी याचिका में मामले को खारिज करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट: सरकारी दस्तावेज गायब होना गंभीर मामला, सभी एसएआर कोर्ट दस्तावेज रखरखाव की दें जानकारी

Related Articles

Back to top button