National

सही समय पर सरकार एयर स्ट्राइक का देगी सबूतः केंद्रीय मंत्री पुरी

Lucknow: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर किए गए एयरस्ट्राइक के सबूत सही समय पर पेश करेगी. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस स्थिति को स्पष्ट कर चुकी है और यह इसके बारे में जानने का सही तरीका है. रविवार को कानपुर में संवाददाताओं से बातचीत में पुरी ने कहा कि जो लोग वायुसेना से पाकिस्तान में हमला किए जाने के सबूत मांग रहे हैं वे देशद्रोही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद मान रहा है कि उसके यहां एयर स्ट्राइक हुई थी. किसी व्यक्ति या दल की भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुश्मनी हो सकती है लेकिन देश से नहीं होनी चाहिए. देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तानी मीडिया का दावाः जिंदा है जैश सरगना मसूद अजहर, आतंकी संगठन ने भी मौत की बात को नकारा

‘यूपीए सरकार पाकिस्तान को जवाब देने से चुराती थी मुंह’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत UPA सरकार पर पाकिस्तान को जवाब देने से मुंह चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने इस सिलसिले को बदला है. पुरी ने रविवार रात लेखिका सुमन देवी की पुस्तक ‘अन्तरप्रवाह’ का विमोचन करने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की सुरक्षित वतन वापसी का जिक्र किया. पुरी ने कहा की वायु सेना के जांबाज अभिनंदन ने वर्ष 1960 में बने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के विमान को मार गिराया. यह कोई मामूली बात नहीं है. पाकिस्तान ने अभिनंदन को यूं ही नहीं छोड़ा बल्कि जेनेवा संधि के तहत ऐसा किया गया.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी और भाजपा वायुसेना की एयर स्ट्राइक का श्रेय ले रहे हैं :  चिदंबरम  

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में अपने लोगों को पिटवाने के बाद गंभीर परिणाम का खतरा बताकर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता था कि हम दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं. लेकिन अब मोदी सरकार के जमाने में ऐसा नहीं है. हमने पुलवामा हमले के जवाब के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ेंः राहुल का ट्वीटः अमेठी में पीएम मोदी ने आयुध कारखाने के नाम पर बोला झूठ

Related Articles

Back to top button