News Wing
Chatra, 24 August: यूपी व बिहार के बाद अब चतरा में भी चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार की रात सदर प्रखंड के चंगेर गांव निवासी लुकन यादव की पत्नी जसवा देवी की चोटी कट गई. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को छोड़ दिया गया.
कैसे घटी पूरी घटना-
महिला ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर में सोई हुई थी. कमरे का दरवाजा बंद था. इसी दौरान उसे ऐसा महसूस हुआ कि उसकी चोटी कोई खिंच रहा है. जब वह पिछे मुड़कर देखी तो बेड पर उसकी चोटी कट कर गिरी हुई थी. इसके बाद क्या हुआ उसे होस नहीं है.
इसे भी पढ़ें- साहिबगंज चोटीकटवा कांड: 42 नामजद और ढाई हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
चतरा के इटखोरी अस्पताल में अबतक चोटी कटी तीन महिलाओं का इलाज हुआ-
इटखोरी में भी महिलाओं की चोटी कटने की लगातार शिकायत आ रही है. अबतक इटखोरी अस्पताल में चोटी कटी तीन महिलाओं का इलाज किया जा चुका है.
इनमें इटखोरी प्रखंड के कंजीया पुनौल गांव के रंजीत सिंह के 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, कान्हाचट्टी प्रखंड के रामदेव यादव की 30 वर्षीय पत्नी रौशनी देवी और मयुरहंड प्रखंड प्रखंड के ज्ञानी साव के 24 वर्षीय पत्नी रीना देवी का नाम शामिल है.
रीना देवी की चोटी कटने को मामले को लेकर इटखोरी अस्पताल में 16 अगस्त को इलाज किया गया था. जबकि दो दिन पहले ही रौशनी देवी का इलाज भी किया गया था. वहीं बुधवार की अहले सुबह इटखोरी प्रखंड के पुनौल गांव की महिला सुनिता देवी की भी चोटी काट दिए जाने की खबर आई है.
सुनिता देवी घटना के बाद बुधवार को इटखोरी अस्पताल कटी चोटी लेकर पहुंची. यहां उसने चिकित्सकों को बताया कि वह बुधवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली, इसी बीच दरवाजा पर पुर्व से खडा एक नकाब पहने युवक उसके चोटी पर टुट पडा. दोनों में दो मिनट तक हाथापाई भी हुई. हाथापाई के दौरान महिला के कुछ बाल उस व्यक्ति ने काट दिए. इसके बाद महिला ने जब शोर मचाया तो वह युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग खड़ा हुआ.
इन महिलाओं का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि ये महिलाएं साथ में कटी चोटी लेकर आई थी. महिलाओं के सर में दर्द की शिकायत थी. जिसका इलाज किया गया. साथ ही महिलाएं काफी ज्यादा डरी हुई भी थी.




