
Panaji : एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद गोवा की कैबिनेट में शामिल किए गए दीपक पावस्कर के शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री शामिल नहीं हुए. समारोह में शामिल नहीं होने वाले मंत्रियों में भाजपा के भी मंत्री शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं
राज्यपाल ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ
गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पावस्कर को गोवा राजभवन में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और मंत्रियों नीलेश कैबराल, गोविंद गवाड़े और अजगांवकर के अलावा गोवा कैबिनेट का और कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ेंः‘मिशन शक्ति’ पर कांग्रेस से जेटली का सवालः सरकार में रहते क्यों नहीं दी थी इजाजत
भाजपा के अधिकतर मंत्री समारोह में मौजूद नहीं
भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक एवं सदस्य, सावंत सरकार को समर्थन देने वाले दो अन्य निर्दलीय विधायक और भाजपा के अधिकतर मंत्री समारोह में मौजूद नहीं थे. पावस्कर और एमजीपी के एक अन्य विधायक मनोहर अजगांवकर बुधवार को क्षेत्रीय दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे.




