
- श्री पब्लिकेशन की ओर से गलत दस्तावेज जमा करने की शिकायत मेयर ने नगर आयुक्त से मांगा जवाब
Ranchi : मेयर आशा लकड़ा होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए चयनित कंपनी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड को लेकर लगातार हमलावर है. कंपनी को मिले काम से नाराज अब मेयर कंपनी के दस्तावेजों पर तकनीकी एवं कानूनी मंतव्य ले रही हैं.
इस बाबत उन्होंने शनिवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार को पत्र लिख कंपनी से एग्रीमेंट के समय जमा किये हुए Form Tech-5 के तहत जमा किये गये दस्तावेजों की जानकारी मांगी है. इन दस्तावेजों में संबंधित एजेंसी में काम कर रहे कर्मियों के 1 साल का PF, ESI, P-SLIP, व बैंक statement की जानकारी शामिल है.
मेयर ने नगर आयुक्त को यह भी निर्देश दिया है कि एग्रीमेंट के वक्त होल्डिंग टैक्स वसूली व ट्रेड लाइसेंस बनाने के कामों को लेकर कंपनी ने जो भी दस्तावेज दिये हैं, उसे भी वे उपलब्ध कराएं.
बता दें कि पूर्व में सूडा की ओर से आमंत्रित टेंडर में कंपनी श्री पब्लिकेशन की ओर से गलत दस्तावेज जमा करने की शिकायत मेयर को मिली थी.
इसे भी पढ़ें – दो करोड़ 90 लाख लड़कियां-महिलाएं Modern Slavery की शिकार : UN की रिपोर्ट
विभाग पर हमलावर होने के साथ उपनगर आयुक्त को किया है शो-कॉज
बता दें कि पूर्व की कंपनी स्पेरो सॉफ्टेक को कार्य विस्तार देने पर अड़ीं मेयर आशा लकड़ा पिछले कई दिनों से विभाग पर हमलावर हैं. मेयर विभागीय सचिव पर निगम के कामों पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगा चुकी हैं. वहीं दो दिन पहले उन्होंने उपनगर आयुक्त शंकर यादव को एक शो-कॉज नोटिस भी भेजा है.
नोटिस में उन्होंने उपनगर आयुक्त से पूछा है कि श्री पब्लिकेशन के साथ जो एग्रीमेंट किया गया है, वह झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की किस धारा के तहत हुआ है?
इसे भी पढ़ें – गढ़वाः बच्चों के विवाद में बीच-बचाव कर रही महिला की मौत




