
Giridih : गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अपराधियों में सभी अहिल्यापुर के चिकसोरिया गांव के रहने वाले हैं. इनके नाम विश्वनाथ मंडल, राजेन्द्र मंडल, कैलाश मंडल और संतोष मंडल शामिल हैं. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अनुसार चारों अपराधी चिकसोरिया गांव के जंगल में साइबर अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे थे. इसी बीच अहिल्यापुर थाना की पुलिस और साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिकसोरिया जंगल में छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection नामांकन के अंतिम दिन लातेहार और मनिका से 24 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ये चीजें बरामद की गयीं
अपराधियों के पास से साइबर पुलिस ने छह मोबाइल फोन, सात एटीएम, नौ सीम कार्ड, दो बाईक और 25 हजार नगद बरामद किया गया. साइबर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों अपराधी एनीडेस्क, टीमवीअर जैसे एप के माध्यम से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते आ रहे थे. ऐसे एप से ही चारों अपराधी बैंक खाताधारकों के खाते से पैसे उड़ा लिया करते थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने चारों को दबोचने में सफलता पायी.
इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection पलामू: BJP उम्मीदवारों के पक्ष में CM ने की तीन सभा, कहा- एनडीए छोड़, बाकी सब चोर




