
Giridih : जेएमएम के केंद्रीय नेतृत्व ने गिरिडीह में पार्टी का कमान एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह को सौंपा है. आने वाले तीन सालों तक पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ही रहेंगे. पार्टी सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष का कार्यकाल तीन सालों तक बढ़ाने में पार्टी के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अहम भूमिका रही है. खुद विधायक सोनू भी इस बात से अवगत हैं कि फिलहाल पार्टी में कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है, जिसे जिलाध्यक्ष बनाया जा सके. दूसरी वजह ये है कि संजय सिंह सदर विधायक सोनू के करीबी माने जाते हैं.
शुक्रवार को ही पार्टी के महिला और नगर समिति के अध्यक्ष समेत तीनों पद का चुनाव होना था. जिसे लेकर पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. जहां भारी गहमा-गहमी के बीच भी दोनों समिति के अध्यक्ष पद का चयन नहीं हो सका.
इसे भी पढ़ें:स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारी से दवा के लिए भटक रहे मरीज, कूड़े के ढेर में फेंकी लाखों की दवा बरामद
महिला समिति के तीनों पद के लिए कई दावेदार थे, तो नगर समिति से भी दो पद के लिए कई दावेदारों के नाम अचानक सामने आ गये थे.

सचिव पद के लिए सिर्फ एक ही दावेदार का नाम सामने जाकिर हुसैन का नाम सामने आया, उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया. लेकिन महिला समिति के तीनों पद के पदाधिकारियों का चुनने का जिम्मा जिला समिति को दिया गया है. वहीं नगर समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद को फिलहाल प्रतीक्षारत है.
इसे भी पढ़ें:Exclusive : पहला साल पूरा करने के पहले ही जिला परिवहन कार्यालय में पड़ गयी भ्रष्टाचार की दरार
पार्टी सूत्रों की मानें तो अब कयास भी यही लगाया जा रहा है कि नगर समिति के दोनों पद के पदाधिकारियों का मनोनयन भी जिला समिति ही करेगी.
महिला समिति के लिए अध्यक्ष पद के दावेदारों में प्रमिला मेहरा, बबली मंराडी और आसमां खातून का नाम शामिला है. वहीं नगर समिति के अध्यक्ष के रुप में पहला नाम अभय सिंह का तो दुसरे स्थान पर रॉकी सिंह और सईद अख्तर का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें:देश के पहले CDS बिपिन रावत निकले आखिरी सफर पर, गूंजे नारे, देखें अंतिम यात्रा का VIDEO
पार्टी सूत्रों की मानें तो महिला समिति के अध्यक्ष पद की दावेदार प्रमिला मेहरा भी विधायक सोनू और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की बेहद करीबी हैं.
वहीं नगर अध्यक्ष के दावेदार अभय सिंह जहां विधायक सोनू के करीबी माने जाते हैं, तो रॉकी सिंह भी जिलाध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं.
इसे भी पढ़ें:उत्पाद सिपाही नियुक्तिः शारीरिक जांच में पास हुए तब देनी होगी लिखित परीक्षा




