GiridihJharkhand

गिरिडीह : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Giridih : बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड के औरा मोड़ में बुधवार की सुबह एक स्कॉर्पियो ने कोयला ले जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार नरेश साहू की मौत हो गयी. मृतक नरेश साहू हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अपने गांव से बाइक में कोयला लेकर बेचने जा रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, उसकी स्पीड काफी अधिक थी. घटना के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया.

जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत किया.

इसे भी पढ़ें:Rail traffic disrupted : 3000 आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग को 9 घंटे तक किया जाम, रेल सेवा अस्त-व्यस्त

Related Articles

Back to top button