Uncategorized

चाइनीज समानों का बहिष्कार करें देशवासी : राजलाल सिंह पटेल

News Wing Ramgarh, 27 August : देश में चाइनीज समान की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. यह देशहित के लिए खतरा साबित हो रही है. देशवासी चाइनीज समान की खरीदारी कर एक तरफ जहां देश को कमजोर कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चीन की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं. चीन को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने के लिए देशवाशियों को चीनी समानों का उपयोग और खरीदारी किसी भी कीमत पर नहीं करनी चाहिए. उपरोक्त बातें रविवार को एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने कहा. राजलाल सिंह संस्था के झारखण्ड प्रदेश कमिटी की ओर से आयोजित रामगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर चाइना प्रोडक्ट सामग्री का बहिष्कार तथा चीन राष्ट्रपति जी जिनपिंग का पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरी ही बिल्ली मुझे ही मियाउं कर रही है.

चीनी सामान खरीद चीन को आर्थिक मदद कर रहे देशवासी

राजलाल सिंह ने कहा कि देशवासी पर्व–त्योहार के मौकों पर चाइनीज समानों की खरीदारी कर चीन को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रहे हैं. यह वर्तमान परिवेश में अपने देश के लिए ही खतरनाक साबित हो रहा है. जिसका जीती-जागता उदाहरण है डोकलाम विवाद. उन्होंने कहा कि एक तरफ चीन जहां भारत में कारोबार कर भारतीय रूपये से पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मन आतंकियों को फंडिंग करने में लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ भारत–चीन सीमाओं पर चीन अपनी फ़ौज तैनात कर भारत को युद्ध की धमकी देने में लगा हुआ है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर देश को बचाना है तो कसम खा लें कि मुझे चीन प्रोडक्ट को जलाना है.

देश में चाइनीज मोबाइल बेचना बंद करें अंबानी : शशि सिंह

सभा को संबोधित करते हुए संस्था के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि हमारे देश के कुछ पूंजीपति अम्बानी जैसे लोग चीन के साथ करार कर देश को गुलाम बनाने के चक्कर में लगे हुए हैं. आज समय है देशवाशियों को इन लोगों से सावधान रहें और बहकावे में न आयें. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अम्बानी की 1500 रुपये वाली मोबाइल को देशवासी न खरीदें. क्योंकि वह मोबाइल चीन की बनी हुयी है और उस मोबाइल के उपयोग से आपकी सारी निजी डाटा देश के दुश्मन चीन को मिलेगी. आपकी अपनी प्राइवेसी भी सिक्रेट नहीं रह पाएगी. ऐसे लोगों से देशवासियों को सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी थे उपस्थित

कार्यक्रम को संस्था के साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय सचिव डॉ महबूब, राष्ट्रीय विजलेंस ऑफिसर शक्ति चौरसिया, सुनील मिश्रा, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रंजित मिश्रा, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश रंजन, रामगढ़ जिला इंचार्ज सूरज प्रसाद जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी विश्वकर्मा, महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता देवी, मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी मुबारक, संतोष कुमार, ऋतू सागर, राजकुमार महतो, गलू महतो, शैलेन्द्र कुमार, बिजेंद्र बेदिया, पवन नोनिया, किशोर कुमार, विक्की कुमार, राजकुमार महतो, राणा सिन्हा, संजय गांधी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश कुमार और संचालन युवा सेल के प्रदेश अध्यक्ष पिन्टू कुमार मालाकार ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button