Uncategorized

बेगूसराय : ताड़ी पीने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

News Wing

Begusarai, 15 November:  ताड़ी पीने के विवाद में एक सख्स को पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की है. मृत फूचो राय (35 वर्ष) रजौड़ा-सिकंदरपुर गांव का रहनेवाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया.

अवैध रूप से चल रही है बिहार में ताड़ी दुकान

रजौड़ा में अवैध रूप से चल रहे ताड़ी दुकान में फूचो ताड़ी पी रहा था. इसी दौरान गांव के ही चंदन कुमार और रविश कुमार भी वहां पहुंचे. ताड़ी पीने के दौरान दोनों का फूचो से विवाद हो गया. इसके बाद दोनों उसकी पिटाई करने लगे. जब देखा कि फूचो मर चुका है तो दोनों फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी और ग्रामीण हंगामा करने लगे. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि बिहार में नशाबंदी के बाद भी पुलिस की अनदेखी से रजौड़ा गांव में अवैध रूप से ताड़ी की दुकान चल रही है. वहां अपराधियों का अड्डा लगा रहता है. पुलिस सजग रहती तो ऐसी घटना नहीं होती. 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button