
Giridih : जिले में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है. नक्सलियों ने गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने पीरटांड़ के चिरकी पलमा पथ के हरकटवा नदी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे जेनरेटर, मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया.
कर्मचारियों से मारपीट भी की. साथ ही काम बंद करने का फरमान जारी किया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं लेवी के लिए घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जतायी जा रही है. इस घटना के बाद से सड़क निर्माण कार्य में जुटे कर्मियों में दहशत का माहौल है.
इसे भी पढ़ेंःबैन हटते ही चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, पूछा- सीएम योगी पर मेहरबानी क्यों?
पुलिस मुखबिर बता दो लोगों की हत्या की गयी थी
कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर दो लोगों की हत्या कर दी थी. एक की हत्या मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद घर से कुछ दूर चिरकी नदी पुल के पास बीच सड़क पर शव को फेंक दिया था. वहीं, सोमवार को नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र में चुड़का सोरेन उर्फ रागा को पुलिस मुखबिर बता कर मार डाला था.
इसे भी पढ़ेंःदंतेवाड़ाः विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल वर्गीस समेत दो नक्सली ढेर
मुठभेड़ में मारे गए थे तीन नक्सली
झारखंड-बिहार की सीमा से लगे भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भतुआकुरहा पहाड़ व गुनियाथर गांव के बीच सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ सुबह चार बजे से नौ बजे तक चली. इसमें तीन नक्सली ढेर हो गए थे जबकि दो अन्य नक्सली के घायल हो गए थे. वहीं नक्सलियों की गोली से सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था.




