Crime NewsGiridihJharkhand

जमीन खरीद-ब्रिकी में क्रेता से धोखाधड़ी के मामले में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने पति-पत्नी को भेजा जेल

Giridih: जमीन खरीद-ब्रिकी के मामले में क्रेता से ठगी करने के आरोप में दो साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया.

गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी मो सिराज और अंजुम खातून देवघर के मधुपुर के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी पति-पत्नी को नगर थाना पुलिस शनिवार को लेकर गिरिडीह पहुंची और जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :पलामू: 10 महीने बाद 1 फरवरी से बरकाकाना-डेहरी रेलखंड पर चलेगी एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 

मामला साल 2018 का होने के कारण आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज करने वाले शिकायतकर्ता की पहचान नहीं हो पायी है. लेकिन नगर थाना पुलिस की मानें तो मधुपुर निवासी मो. सिराज व उसकी पत्नी अंजुम खातून के खिलाफ शहर के ही एक व्यक्ति ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि मधुपुर के एक प्लॉट की खरीदारी को लेकर ही तय रकम के अनुसार विक्रेता को भुगतान कर दिया. लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री से पति-पत्नी ने इंकार कर दिया था.

वैसे यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि क्रेता और विक्रेता के बीच कितने में मधुपुर के प्लॉट की खरीदारी की बात थी और कितना भुगतान कर दिया था. इधर रजिस्ट्री किए जाने से इंकार के बाद भुक्तभोगी क्रेता ने नगर थाना में आवेदन देकर पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था.

जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से पति-पत्नी फरार चल रहे थे. इस बीच नगर थाना पुलिस कई बार आरोपी-पत्नी की गिरफ्तारी के लिए मधुपुर गयी, लेकिन हर बार दोनों फरार मिले. इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मधुपुर पुलिस के सहयोग से दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को अपराधियों ने कार ओवरटेक कर गोली मारी, सहयोगी भी घायल

Related Articles

Back to top button