
Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड के जयनगर स्थित 100 वर्ष पुरानी दुर्गा मंदिर को लगभग 5 फीट ऊंचा किया जा रहा है. इस प्रक्रिया को देखने लोगों की भीड़ लग रही है. इस मंदिर में बरसात का पानी बराबर घुस जाने के कारण मंदिर के कमेटी के लोगों ने तय किया था कि मंदिर का नव निर्माण कराया जाए. मगर कुछ लोगों ने बताया कि मंदिर को जैक लगाकर उठाया जा सकता है. इसी क्रम में मधुबनी (बिहार) निवासी सतीश कुमार मंडल से संपर्क कर जैक से मंदिर उठाने की बात कही गई.
इसे भी पढ़ें:7वीं-10वीं जेपीएससी के पीटी परीक्षा में पूछे गये चार प्रश्नों के गलत जवाब को लेकर हाइकोर्ट में रिट दायर
सतीश कुमार मंडल ने कहा कि मंदिर को जैक से उठाने के काम में 100 से 125 जैक का इस्तेमाल किया जाएगा. सबसे पहले मंदिर के चारों ओर खुदाई कर उसके नींव को निकाला जाएगा, फिर उस नींव के नीचे सभी जैक को सावधानीपूर्वक लगाकर मंदिर के ढांचे को ऊपर उठाया जाएगा.
इस दुर्गा मंदिर को जैक लगा कर लगभग पांच फुट ऊंचा उठाने का काम किया जायेगा. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी के मुताबिक यह मंदिर 100 वर्षों से भी अधिक पुराना है.
इसे भी पढ़ें:हर घर दस्तक अभियान 19 नवंबर से, दूसरा डोज नहीं लेनेवालों को चिन्हित कर किया जायेगा टीकाकरण




