JharkhandKhuntiMain Slider

27 जून को खूंटी में हुई थी बिरसा मुंडा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अब भी सब चुप, कहीं गोली लगने से तो नहीं हुई मौत !

Ranchi: खूंटी में सांसद कड़िया मुंडा के घर से चार हाउस गार्ड के अगवा करने की घटना 26 जून को हुई थी. 27 जून को बरुडीह के घाघरा में करीब 1500 ग्रामीण जुटे थे. ग्रामीण पत्थलगड़ी करने के लिए जुटे थे. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. लेकिन कोई हल नहीं निकला. सुबह के करीब 8.15 बजे पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. झड़प के बाद एक व्यक्ति का शव वहां से बरामद किया गया. बरामद शव की पहचान खूंटी प्रखंड के चमड़ी गांव निवासी स्व सुखराम मुंडा के पुत्र बिरसा मुंडा के रुप में हुई. शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया.

इसे भी पढ़ें-अलग देश और अलग मुद्रा चलाने की बात है फिजूल, मीडिया वाले इसको मसाला के रूप में छाप रहे हैं : यूसुफ पूर्ति

कहीं गोली लगने से तो नहीं हुई मौत ?
घटना के सात दिन बीतने के बाद पुलिस यह नहीं बता रही है कि बिरसा मुंडा की मौत किन कारणों से हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का निष्कर्ष क्या निकला. संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि बिरसा मुंडा की मौत गोली लगने से हुई. हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा. उल्लेखनीय है कि झड़प के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किये थे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे. साथ ही हवाई फायरिंग भी की थी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा किया था. लेकिन मृतक के शरीर पर गोली लगने का निशान होने की बात किसी भी अधिकारी ने सार्वजनिक नहीं की थी. ऐसे में खूंटी पुलिस पर सच को छिपाने का आरोप लग रहा है.

इसे भी पढ़ें –  सरकार के फैसलों व नीतियों से ही युसूफ पूर्ति को मिला आदिवासियों में पैठ बनाने का मौका

बिरसा मुंडा के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस बारे में न्यूज विंग ने रांची प्रमंडल के डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर और खूंटी के एसपी अश्वनि कुमार सिन्हा से बात की. दोनों अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कहते हुए कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि बिरसा मुंडा की मौत किन कारणों से हुई. बिरसा मुंडा की मौत गोली लगने से हुई या नहीं, इस सवाल पर भी दोनों अधिकारियों ने यही कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इस बीच रिम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट दूसरे दिन ही पुलिस को दे गयी थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button