Dhanbad

गिरिडीह : अर्धनिर्मित मकान से पांच लाख रुपये की शराब जब्त

Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच लाख रुपये की नकली शराब जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने रैपर और ढक्कन बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार एक हजार छह सौ 91 नकली शराब का स्टॉक को पुलिस ने बरामद किया. नकली शराब के स्टॉक में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू और मैकडैवल कंपनी के नकली शराब शामिल हैं.

छापेमारी में पुलिस ने ढक्कन, रैपर और स्प्रिट भी की है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकली शराब के स्टॉक को हेसला के झरी पुल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर जब्त किया है.

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह मकान किसका है. छापेमारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें : दारू पार्टी के लिए मां ने बच्चों को किया कमरे में 4 दिनों तक बंद, 11 माह के बच्चे की भूख से तड़पकर मौत

Related Articles

Back to top button