GiridihJharkhand

गिरिडीह : जनता दल यूनाइटेड कार्य समिति की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

Giridih : जनता दल यूनाइटेड कार्य समिति की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के नेत्तृव में की गयी. बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महतो ने संगठन को लेकर चिंता जाहिर की. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, सरयू गोप, मंटु सिन्हा, सुधीर आनंद समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे. बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार कई राज्यों में सुशासन की मिसाल है. अब JDU नीतिश सरकार के शासन का फार्मूला गिरिडीह में अपनाएगी.
प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि जदयू एनडीए का हिस्सा है और आगे भी रहेगा. नीतीश कुमार के शासन का उदाहरण दिया जाता है. ऐसे में जदयू अब झारखंड की राजनीति में अपनी भूमिका सक्रिय करेगी.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में लालू प्रसाद से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button