
Giridih : कोरोना संक्रमण का हथियार वैक्सीन लगाने को लेकर 18 प्लस के लाभार्थियों में उत्साह तो दिख रहा है. लेकिन गिरिडीह स्वास्थ विभाग ने फिलहाल इस महत्पूर्ण कार्य का संचालन करना बंद कर दिया है.
लिहाजा, लाभार्थियों को अब सही तरीके से जानकारी नहीं मिल रही है. यहां तक कि टीकाकरण केन्द्र पहुंचने के बाद भी लाभार्थी को काफी देर खड़े रहकर दूसरी प्रकिया को पूरा करने में वक्त लग रहा है.
सोमवार को वैक्सीन खत्म होने के बाद शहर के तमाम टीकाकरण केन्द्रों से लाभार्थी लौटते दिखो. तो दूसरे दिन मंगलवार को टीकाकरण के हालात कुछ हद तक बेहतर रहे.
इसे भी पढ़ें :पलामू: दो संक्रमितों की मौत, 102 नए मामले, 223 लोगों ने दी कोरोना को मात
मंगलवार को गिरिडीह प्रेरणा शाखा की और से शहर के कुटिया गली रोड स्थित युवा भवन में प्रेरणा की अध्यक्ष आशा खंडेलवाल के नेत्तृव में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया. प्रेरणा के टीकाकरण केन्द्र में खास बात यह भी रही कि संस्था की सदस्यों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया था.
इस दौरान संस्था के इस सेल्फी प्वाइंट पर हर युवक-युवतियां वैक्सीनेशन लेने के बाद सेल्फी भी लेते दिखें. प्रेरणा के केन्द्र में करीब 150 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाया गया. मौके पर संस्था की सदस्य प्रीती सिरोहीवाला, बरखा डंगाईच, अर्चना केडिया समेत कई सदस्य मौजूद थीं.
इसे भी पढ़ें :कोरोना के चलते शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा है गहरा असर, संज्ञान ले सरकार: सुदेश महतो




