
Giridih : गांडेय में विवाहिता के हत्या मामले में पति को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय मृतका कविता देवी उर्फ कविता ओझा का शव ससुराल के कमरे में पड़ा मिला. मृतका के गले में दबाव के निशान थे. आरोपी पति सुरज झा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव की बताई जा रही है. चार माह की विवाहिता कविता देवी का शव संदिग्ध हालात में कमरे में मिला था. ग्रामीणों ने भी आरोपी पति सुरज ओझा समेत उसके परिजनों के इस हरकत का जमकर विरोध किया.

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का किया अनावरण, कल्पतरु वृक्ष भी लगाया
गांडेय थाना पुलिस ने आरोपी पति सुरज ओझा को गिरफ्तार कर थाना ले गई. जबकि सुरज ओझा के मां-बाप फरार होने में सफल रहे. इस बीच पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका कविता के मायके डुमरी के जीतकुंडी गांव में उसकी मां बबिता दुबे को भी दी.
जानकारी मिलने के बाद कविता की मां पहुंची, तो देखा की घर के बरामदे में उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ है. इस दौरान मां बबिता दुबे ने दामाद समेत उसके मां-बाप पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन पहले जब बेटी और दामाद घर आएं, तो पति के दबाव के कारण बेटी ने 40 हजार रुपया मांगी.
बेटी के मांगने पर मां बबिता ने बेटी को पैसे भी दे दिए.
इसे भी पढ़ें:हम जनता के पैसों का मर्म समझते हैं और एक-एक पाई का उपयोग जनता के लिए करते हैं : पीएम मोदी




