GiridihJharkhandSports

गिरिडीह : दिव्यांग खिलाड़ी आकाश का नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ चयन

Giridih : दिव्यांग खिलाड़ी आकाश सिंह का चयन उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाले 20वां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ है. राजेन्द्र नगर के रहने वाले आकाश सिंह जन्म से ही दिव्यांग हैं. आकाश ने पिछले 6 मार्च को देवघर में राज्य स्तरीय पारा एथेलेटिक में हिस्सा लिया. इस स्टेट लेवल के एथलेटिक्स में ही आकाश ने दो गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी

देवघर में गोल्ड और कांस्य पदक जीतने के बाद ही गिरिडीह के इस दिव्यांग खिलाड़ी का चयन भुवनेश्वर में 28 से 31 मार्च के बीच होने वाले राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पोर्ट्स में हुआ.

आकाश के सेलेक्शन की जानकारी स्टेट एथलेक्टिस बोर्ड के खेल निदेशक सुगंध नारायण प्रसाद ने दिया. खेल निदेशक से जानकारी मिलने के बाद अब आकाश इस नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में भी जुट गए हैं. वैसे आकाश पहले ही राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें:दो साल बाद कल निकलेगा पहला मंगलवारी जुलूस, हनुमान भक्तों में खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button