
Giridih : हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर पुलिसकर्मी प्रदर्शन की राह पर है. बुधवार को ही गिरिडीह में पुलिसकर्मीयों ने मांगों के समर्थन का बैच लगाकर काम किया. सभी बैच लगाकर ड्यूटी करते नजर आये. पुलिस के जवानों ने पुरानी पेंशन नीति को बहाल करो स्लोगन लिखा बैज लगाकर काम किया.
पुलिसकर्मियों के समर्थन करने ही प्रांतीय उप महासचिव सुखदेव शर्मा और पुलिस मेंस एसोसिएशन के गिरिडीह अध्यक्ष कुंदन लाल पाहन भी जवानों के साथ उतरे.
इसे भी पढ़ेंU-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021: पहले दिन झारखंड के खाते में आये 5 मेडल
प्रांतीय उप महासचिव और अध्यक्ष ने कहा कि हर सरकारी कर्मियों के वृद्धावस्था का सहारा मिलना चाहिए. हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन नीति बाहल करने का वादा किया था, लेकिन सरकार अब वादे से मुकर रही है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार वादों को पूरा नहीं करती तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

इधर जवानों के समर्थन में मेंस एसोसिएशन के संजीव कुमार उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, मुमताज अंसारी और अवधेश मेहता समेत कई शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : सीएम




