Corona_UpdatesGiridihJharkhand

कोरोना के मामलों में गिरिडीह में गिरावट, शुक्रवार को आये 15 केस, पर एक की मौत भी

Giridih: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में हर रोज हो रही गिरावट गिरिडीह के लिए राहत भरी खबर साबित हो रही है. शुक्रवार को पिछले 24 घंटे के भीतर संक्रमण के 15 नए मामलों की इंट्री स्वास्थ विभाग ने की है तो जिला मुख्यालय के बदडीहा कोविद सेंटर में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.

शुक्रवार की शाम कोविड हास्पिटल में गांवा 50 वर्षीय राजेन्द्र भूंईया की मौत संक्रमण से होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी, जबकि कोविद हॉस्पिटल में कुछ और संक्रमितों की हालत नाजुक ही बतायी जा रही है, जिनका इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :18 प्लस वालों के लिए आ गयी वैक्सीन, 1,66,530 डोज उपलब्ध

इधर शुक्रवार को आये नये मामलों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या 195 हो चुकी है. शुक्रवार को ही 25 संक्रमित डिस्चार्ज भी किए गए. इधर नए संक्रमितों की पहचान करने में स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है.

वैसे संक्रमण के मामले घट रहे है तो अनलॉक की प्रकिया के दूसरे दिन भी शुक्रवार को शहर के बाजार में लापरवाही और भीड़ दिखी. व्यस्त समय में शहर के हर प्रमुख रोड में जाम देखने को मिला. वाहनों की कतार भी दिखी.

यहां तक कि फुटपाथ दुकानों में ना तो कोई समाजिक दूरी के नियमों का पालन ही होता नजर आया.

इसे भी पढ़ें :बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, CM नीतीश ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिये कई बड़े आदेश

Related Articles

Back to top button