
Giridih : मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी में सोमवार को जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक का नाम 25 वर्षीय बाजो सिंह बताया जा रहा है. मृतक बाजो सिंह झरियागादी के सरजू सिंह का बेटा बताया जा रहा है.
मौत की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है. यहां तक की मामला दबाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. यहां तक की मिडीया कर्मीयों को भी कबरेज करने से रोक दिया गया है. मामले को दबाने का प्रयास परिजनों द्वारा भी किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंPARA TEACHER : अब छठ बाद होगी पारा शिक्षकों के साथ बैठक, बिहार मॉडल को लागू करने का हुआ निर्णय
जानकारी के अनुसार युवक बाजो सिंह काफी समय से महुआ शराब का सेवन करता था. मामले में कोई भी कुछ भी बताने से इंकार कर रह है, लिहाजा स्पष्ट नहीं हो रहा है कि युवक ने शराब का सेवन कब किया.
जानकारी के अनुसार जब युवक सुबह सोकर उठा तो खून की उल्टी करने लगा. जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत शराब पीने की वजह से हुई है. बता दें कि झरियागादी के अलग-अलग हिस्सों में अवैध शराब की बिक्री की जाती रही है.
इसे भी पढ़ें:13 नवंबर को रांची में झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप




