GiridihJharkhand

गिरिडीह : CDS बिपिन रावत समेत 13 जवानों श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में निकाला गया कैंडल मार्च

Giridih : बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे. तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति

हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गिरिडीह इकाई ने भी शहर में गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

करणी सेना के सदस्यों ने टावर चौक पर एक मिनट का मौन रखा. मार्च का नेत्तृव अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह कर रहे थे. करणी सेना के नवनीत सिंह, विजय सिंह, वीर बहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से मार्च में शामिल हुये.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : सीएम ने हर पंचायत में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button