Crime NewsGiridih

गिरिडीह: राजद नेता हत्याकांड के दो फरार अभियुक्तों के घर सात माह बाद कुर्की जब्ती

Giridih: गिरिडीह के राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड और भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमले समेत सड़क लूट, डकैती और ट्रैन डकैती के फरार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सात माह बाद बेंगाबाद पुलिस ने कार्रवाई की. गुरुवार को बेंगाबाद सीओ संजय सिंह के नेत्तृव में बेंगाबाद थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और नामजद अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की.

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पहले कोर्ट में संरेडर कर चुके राजेश राय के घर की गयी. इस दौरान हत्या और जानेलवा हमले के नामजद अभियुक्तों में राजेश राय समेत उसके भाई मुकेश राय और छोटू राय के घर पुलिस टीम ने एक-एक कर सारे समानों के साथ घर के दरवाजे, खिड़की और चौखट उखाड़े और जब्त कर सारे समान ले गये.


पुलिस जवानों ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई के दौरान तीनों के घरों की छत के खपड़ों को पीटकर तोड़ा और गांव वालों को कार्रवाई की सूचना दी. कार्रवाई के दौरान बेंगाबाद थाना के एएसआइ सुनील सिंह समेत कई पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.
हालांकि मृतक राजद नेता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर यह कहकर सवाल उठाया कि घर के दरवाजे और चौखट तक कब्जा कर लेने का नियम है लेकिन पुलिस सिर्फ समानों को जब्त कर रही है. सवाल उठाने के बाद ही पुलिस ने चौखट और दरवाजों को उखाड़ना शुरू किया.  इधर तीनों के घर बेंगाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों के परिजन आहत नजर आये, वहीं राजेश राय की भतीजी मुस्कान मौके पर रो पड़ी.

बताते चलें कि राजद नेता और बेंगाबाद के मोतीलेदा निवासी कैलाश यादव व उनके मित्र सह भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर मोतीलेदा गांव निवासी मुकेश राय, छोटू राय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिछले साल 25 अगस्त को जानलेवा हमला कर दिया था
हमले में राजद नेता की मौत जहां मौके पर हो गई थी, वहीं भाजपा नेता इन्द्र लाल वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घटना 25 अगस्त की रात को उस वक्त हुई थी, जिस वक्त राजद और भाजपा नेता एक साथ बाइक से बेंगाबाद थाना से वापस लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार दोनों इसी मुकेश राय समेत उसके परिवार के इन आरोपियों के खिलाफ मारपीट के एक मामले में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों जब मोतीलेदा के रविदास टोला के समीप पहुंचे तो मुकेश राय, छोटू राय, जर्नादन राय, विक्की राय, राजेश राय समेत मुकेश और छोटू के पिता सुखदेव राय ने इन दोनों को घेर लिया और लाठी और तलवार से मारकर कैलाश यादव की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, जिसमें हत्या और जानलेवा हमले के चार आरोपी जर्नादन राय, विक्की राय, सुखदेव राय को गिरफ्तार किया, वहीं आरोपी राजेश राय ने कोर्ट में संरेडर किया था.

Related Articles

Back to top button