
Giridih : गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित बाबा दुखिया महादेव मंदिर के नदी से करीब 20 घंटे बाद 28 वर्षीय युवक मनीष यादव के शव को बाहर निकाल लिया गया. युवक कल मंदिर में पूजा करने आया था. इस दौरान भांजे को बचाने की कोशिश में युवक नदी में बह गया था.
युवक का शव नदी में करीब 16 फीट नीचे धंस गया था. जिसे गिरिडीह के गोताखोर विनोद मिश्रा, सुनील मल्लाह, सुनील कुमार और श्रीकांत की मदद से बाहर निकाला जा सका. शव को बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नदी निकाला जा सका.
इसे भी पढ़ें :भाई मर गया, घर भी उजड़ गया, अब कहां जायें…
जबकि स्थानीय प्रशासन देवघर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की तैयारी में था. इस दौरान बाबा दुखिया महादेव नदी के पास काफी संख्या में लोगों की भिड़ लगी रही.
मनीष का शव निकालने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. काफी मशक्कत के बाद नदी से सुनील मल्लाह और श्रीकांत समेत अन्य युवा गोताखोरों ने करीब 15 फीट अंदर से मनीष के शव को खींच कर बाहर निकाला.
बताते चलें कि मुजफ्फरपुर निवासी मनीष मंगलवार की शाम अपनी बहन के ससुराल अरगाघाट से अपनी बहन और दोनों भांजो को लेकर नए ट्रक की पूजा कराने गया था. जहां युवक का भांजा नदी में बहने लगा, उसे बचाने के लिए मनीष नदी में कूदा था. जिसके बाद नदी में डूबने से युवक की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह : 22 जून से लापता सगे भाइयों का कंकाल बरामद, ग्रामीण और रिश्तेदारों ने की पहचान




