GiridihJharkhand

गायत्री परिवार ने किया गर्भोत्सव कार्यक्रम का आयोजन,मुस्लिम महिलाएं भी हुईं शामिल

नवजात संस्कारी बनेगा, तो समाज और देश तरक्की के रास्ते होगाः पूनम वर्णनवाल

Giridih : आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत गायत्री परिवार की गिरिडीह इकाई ने मंगलवार को गर्भवतियों के लिए गर्भोत्सव संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर के विवाह भवन में गायत्री परिवार के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी शामिल हुईं.

कार्यक्रम का नेत्तृव गायत्री परिवार की प्रदेश प्रभारी सह समाजसेविका पूनम वर्णवाल ने की. वहीं कार्यक्रम में शांति भवन आश्रम की साध्वी उर्मिला बाई, महिला रोग विशेषज्ञ मेधा शर्मा, त्रिलोचन कौर मोंगिया और समाज कल्याण विभाग की सुपरवाईजर किरण राज भी शामिल हुईं.

इसे भी पढ़ें:जल, जंगल, जमीन की बात करनेवाली सरकार के राज में हो रही है जमीन की लूट : अमर बाउरी

गायत्री परिवार के इस गर्भोत्सव संस्कार कार्यक्रम में 65 गर्भवती शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ दीप जलाकर की गयी. इस दौरान प्रदेश प्रभारी पूनम वर्णवाल की ओर से हर गर्भवती को प्रसाद के रुप में खीर समेत कई और पूजन साम्रगी से भरी थाली दी गयी.

इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ की सदस्यों ने हर गर्भवती पर गायत्री मंत्र के साथ जल भी छिड़का. जिससे उनके गर्भ में पल रहा बच्चा एक नए संस्कारवान पीढ़ी के ररूप में जन्म ले सके.

इसे भी पढ़ें :प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में हो रही है लूट, हेमंत सरकार में स्वास्थ्य माफिया सक्रिय: दीपक प्रकाश

प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जानकारी

इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से गर्भ में पलने वाले बच्चों की गतिविधियों से भी गर्भवतियों को अवगत कराया गया. कमोवेश, जिले में पहली बार हुए इस खास धार्मिक कार्यक्रम के बीच खुद को देख मुस्लिम गर्भवती महिलाएं भी खुश दिखीं.

प्रदेश प्रभारी पूनम बरनवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद बताया. उन्होंने कहा कि एक-एक गर्भवती के लिए माता गायत्री से सिर्फ यही प्रार्थना करनी है कि उनके गर्भ में पल रहा नवजात एक संस्कारवान हो और देश को तरक्की के रास्ते पहुंचाने वाला हो.

प्रभारी ने यह भी कहा कि गायत्री परिवार ने पहली बार गर्भवतियों के साथ उनसे जन्म लेने वाले बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह आयोजन किया.

इसे भी पढ़ें:सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल : इश्तियाक मोहम्मद खान ने विश्व के सबसे ऊंचे रामायण मंदिर के लिए दान कर दी 2,50,00,000 की जमीन

Related Articles

Back to top button