
Garhwa : जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी जंगल से अचेत और नग्न अवस्था में एक महिला को बरामद किया गया है. महिला ने टूटी फूटी भाषा में बताया है कि वह पलामू जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है. महिला उस जंगल में कैसे पहुंची और उसे कौन लेकर आया, इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है. मकरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुये उक्त महिला के बदन पर कपड़े डाल कर इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर भेजवा दिया है.
इसे भी पढ़ें – Tokyo Olympics: चानू के बाद सिंधु ने रचा इतिहास, चीन को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मकरी के ग्रामीण उज्जवल पाल अपने दोस्तों के साथ शौच के लिये जंगल की तरफ जा रहे थे. इसी बीच एक झाड़ी के पास नग्न अवस्था में एक महिला को देख, ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. कुछ देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे. मृतप्राय महिला में सुगबुगाहट से लगा कि अभी जिंदा है. इसके बाद ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से धुरकी पुलिस को सूचना दी.
सूचना के बाद धुरकी थाना के एएसआई राजदेव सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली. कहा कि महिला जीवित है, इसे देखते हुये इसे तत्काल ईलाज की आवश्यकता है. ग्रामीणों ने देखा कि महिला कुछ बोल नहीं पा रही है. उसे बिस्किट व पीने के लिये गर्म पानी दिया तो, उसके मुंह से हल्की आवाज आने लगी. महिला ने टूटी फूटी आवाज में अपना घर पलामू जिला के पांडु थाना के रतनाग बताया.
इसे भी पढ़ें – सात साल से एक ही स्थान पर जमे सचिवालय के 69 अवर सचिवों का तबादला’
बिलासपुर व मकरी जंगल के बीच नदी पर बना छिलका के ऊपर से पानी का तेज बहाव के कारण घटनास्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर मकरी गांव निवासी संतोष कुमार मेहता, उज्जवल पाल ने उसे अपने कंधे पर लेकर बिलासपुर में खड़ी एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजवाया.
उधर, धुरकी के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्ब्रम ने बताया कि मकरी जंगल में लावारिस हालत में नग्न अवस्था में मिली है. पांडु थाना से संपर्क कर महिला की पहचान में जुटे हुये हैं.
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: ‘देशद्रोहियों’ और पत्थरबाजों पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब न सरकारी नौकरी मिलेगी, न विदेश जाने की मंजूरी




