JharkhandLead NewsRanchiSports

खिलाड़ियों के लिए Good News : 36 को CM हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi: खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आयेगा. सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन के हाथों ज्वाइनिंग लेटर प्रोजेक्ट भवन में दिया जायेगा. 39 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जानी है. फिलहाल C कैटेगरी में शामिल 36 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. शेष 3 खिलाड़ियों के लिए बाद में पहल की जायेगी. उन तीनों के लिए B ग्रेड की नौकरी दिये जाने के संबंध में कुछ कोरम फाइनल किया जाना है. फिलहाल खेल विभाग के स्तर से 36 खिलाड़ियों को फोन करके प्रोजेक्ट भवन आने को कहा गया है.

गृह विभाग में सेवा देंगे खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक अधिकांश खिलाड़ियों को राज्य सरकार के स्तर से गृह विभाग में नौकरी दी जा रही है. तकरीबन सभी खिलाड़ी बतौर कांस्टेबल पुलिस विभाग में योगदान देंगे. इक्के दुक्के खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग, खेल या अन्य विभागों में ही नौकरी दी जा सकती है. इसके अलावे 3 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में या अन्यत्र ग्रेड-2 की नौकरी दिये जाने का प्रयास है. इनके लिए अभी प्रक्रिया बाकी है.

गौरतलब है कि खेल विभाग ने 40 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत फाइनल कर रखा था. इसमें से एक बिरसी मुंडू को रांची में डीएसओ कार्यालय में नौकरी दी जा चुकी है. बाकी 39 खिलाड़ियों में 3 को नियमानुसार उनकी योग्यता को देखते हुए क्लास-2 में नौकरी दी जानी है. इसमें रितेश आनंद (एथलेटिक्स), मधुमिता कुमारी और भाग्यमती चानू (दोनों तीरंदाज) शामिल हैं.

क्या कहता है विभाग

खेल सचिव पूजा सिंघल ने न्यूज विंग से कहा कि सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी है. 17 मार्च को खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत नौकरी दी जानी है. 36 खिलाड़ियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. एक खिलाड़ी को पूर्व में ही नौकरी दी जा चुकी है.

इन खिलाड़ियों को मिलनी है नौकरी

खिलाड़ीखेलकैटेगरी
लखी मंडलतीरंदाजीग
मनीषा सिंहताईक्वांडोग
वासिउल हसनहैंडबॉलग
कुमारी प्रियंकावुशुग
इंदु मुंडावुशुग
विप्लव कुमार झावुशुग
अर्पणा कुमारीकराटेग
जयलक्ष्मी कुमारीतीरंदाजीग
कविता कुमारीलॉनबॉलग
नविन कुमार रामसाइक्लिंगग
देवानंद बास्केकराटेग
सीमा कुमारी सिन्हाकराटेग
तुलसी हेंब्रमतीरंदाजीग
राहुल मिंजवुशुग
ज्योति कुमारीवुशुग
दीपक बहादुर तितुंगवुशुग
राम कुमार भट्टसाइकिलिंगग
आलोक लकड़ालॉनबॉलग
मो अबुतालिब अंसारीलॉनबॉलग
राजीव कुमार साहूलॉनबॉलग
नूतन मंजू मिंजलॉनबॉलग
परवीन अख्तरताइक्वांडोग
प्रीती कुमारीताइक्वांडोग
विमला मुंडाकराटेग
फनी भूषण प्रसादताइक्वांडोग
रीना कुमारीतीरंदाजीग
सुमनलता मुर्मूतीरंदाजीग
सुकमती पूर्तितीरंदाजीग
संगीता खलखोबॉक्सिंगग
फरजाना खानलॉनबॉलग
सरिता तिर्कीलॉनबॉलग
लखन हांसदासाइक्लिंगग
दिनेश कुमारलॉनबॉलग
लवली चौबेलॉनबॉलग
कृष्णा खलखोलॉनबॉलग
एम विजय कुमारकराटेग

 

Related Articles

Back to top button