
Ranchi : UPSC की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को होगी. इसको लेकर राजधानी रांची में 61 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस परीक्षा में लगभग 28500 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर बनाये गये हैं.
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर श्री कुलकर्णी 24 मई को सेंटर सुपरवाइजरों की बैठक बुलायी है. बैठक में परीक्षा संबंधी मामलों को लेकर बातें होंगी. यह बैठक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि को आर्यभट्ट सभागार में दिन के 11 बजे से होगी.
चार IAS अफसर को-ऑर्डिनेटर बनाये गयेः
UPSC की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राज्य के चार IAS अफसर को-ऑर्डिनेटर बनाये गये हैं. इनमें केके सोन, अमिताभ कौशल,प्रशांत कुमार व डॉ. प्रवीण टोप्पो शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार : औरंगाबाद में विवाहिता के गांव के ही दो लोगों ने किया दुष्कर्म, शौच के लिए निकली थी महिला




