Education & CareerLead NewsNational

NEET-PG Result 2022: नीट पीजी रिजल्ट घोषित, natboard.edu.in पर चेक करें परिणाम

New Delhi: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) के नतीजे बुधवार को जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी के नतीजे जारी होने की जानकारी दी.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने इस साल नीट पीजी के नतीजे महज दस दिनों में घोषित किए हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने ट्वीट करके क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है मैं उन सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी क्वालिफाई कर लिया है.

रिकॉर्ड दस दिनों में रिजल्ट्स घोषित करने के लिए मैं @NBEMS_INDIA की सराहना करता हूं. रिजल्ट चेक करने के लिए natboard.edu.in पर जाएं.”

इसे भी पढ़ें:अच्छी खबर: कृषि विभाग में 129 अधिकारियों को मिली नौकरी, सभी झारखंडी, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Related Articles

Back to top button