JamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Modi Govt 8 Years : जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनायी, कहा-भारत विश्वगुरु बनने की ओर

Jamshedpur : नरेन्द्र मोदी की अगुवायी वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने आठ साल पूरे कर लिये हैं. इस दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. इन उपलब्धियों को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को मीडिया के समक्ष रखा. साथ ही कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो चुका है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में लोगों की विकास के प्रति सोंच बदली है. लोग अब कहने लगे हैं कि जो कभी नहीं हुआ वो मोदी सरकार के शासन काल में हुआ.

8 साल की यह यात्रा वंशवाद से योग्यता सिद्धि, निर्णय लेने की जड़ता से साहसी निर्णय लेने और सरकार के परिवार के प्रति समर्पित होने से लेकर देश के प्रति समर्पित होने तक की यात्रा है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, अंत्योदय-गरीबी उन्मूलन, सेवा ही संगठन, राष्ट्र सर्वोपरि, गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा, महिलाओं एवं किसानों का विकास, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, कल्याणकारी अर्थव्यवस्था का निर्माण, जिसमें गरीबों का कल्याण निहित हो, मोदी सरकार की सफलता के मूलमंत्र है. इस दौरान देश ने कृषि से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है. आगे भी विकास की यह यात्रा जनता के सहयोग से जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- KK Death News: 20 साल पहले केके ने जब एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में डिंग-डांग कराया था…

Related Articles

Back to top button