Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में शुक्रवार को चार आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पंजरान में आतंकवादी मारे गए.
उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को शुरू हुआ अभियान समाप्त हो गया है. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद संगठन से संबद्ध थे. आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने के बाद गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा के पंजरान इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.
इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: शिक्षा की लौ जलाने वाले प्रेम, अपने परिवार का पेट पालने के लिए कमीशन पर निर्भर
आतंकियों के साथ मिल गए थे एसपीओ
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. इन चार आतंकियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ भी शामिल हैं, जो गुरुवार शाम सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे.
जिनके बारे में बाद में पता चला कि वह आतंकियों के साथ मिल गए थे. लगभग 18 घंटे बाद ये ऑपरेशन खत्म हुआ. हालांकि इलाके में अभी इंटरनेट सेवा बंद की गई है साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.