
Koderma : जिला मुख्यालय स्थित दो बैंक में कार्यरत कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद बैंक सेवा भी प्रभावित हुई है. मंगलवार को आयी रिपोर्ट में इंडसइंड बैंक के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इनमें बैंक के उप प्रबंधक, गनमैन और ऑफिस बॉय शामिल है.
इनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया की जा रही है. इसके पहले मंगलवार को ही एसबीआई का बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक कर्मियों में भय हो गया. बैंक में एक साथ कई कर्मी काम करते हैं जिसके कारण अब सभी की जांच की जा रही है. बैंक को सैनिटाइज करके 48 घंटों के बाद खोला जाएगा.




