
Ranchi/Bokaro: राधानगर और चैनपुर पंचायत क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड कंपनी के डिपो निर्माण का शिलान्यास पेट्रोलियम सह इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को किया. उनके साथ सीएम रघुवर दास, सांसद पीएन सिंह और राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी, विधायक विरंची नारायण आदि ने मंच साझा किया.
इस मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि बोकारो का विकास उनकी प्राथमिकता सूची में है. बोकारो को टाटा के समकक्ष खड़ा किया जायेगा. कहा कि झारखंड में पेट्रालियम पदार्थों की बिक्री का ग्रोथ 15 फीसदी है, जिसमें पेट्रोल की भूमिका 61 फीसदी है. यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है. इस दिशा में पेट्रोलियम कंपनियों का प्रयास सराहनीय है.
नये संयंत्र से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाले एलपीजी बोटलिंग प्लांट भी नये रोजगार के अवसर पैदा करेंगे. आगामी योजनाओं के बारे में प्रधान ने कहा कि गेल के जरिये घर-घर पाइपलाइन के जरिये गैस पहुंचाने की योजना भी प्रगति पर है. यह योजना 10 हजार करोड़ की है.
इसे भी पढ़ेंः सितंबर तक कैसे पूरा होगा एक लाख परिवारों के बीमा का लक्ष्य, विभाग के पास 80 हजार लोगों का आंकड़ा ही नहीं
मुख्यमंत्री ने गिनयीं राज्य की उपलब्धियां
सीएम रघुवर दास ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पूरे झारखंड की जनता की ओर से आभार. बोकारो में 47 प्रोजेक्ट में 4303 करोड़ का निवेश हो रहा है. जिससे 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा. 2014 के बाद पिछले साढ़े चार साल में राज्य में तेल की खपत में 15 फीसदी बढ़ने से राज्य में संभावनाएं बढ़ी हैं.
राज्य में डबल इंजन की सरकार से झारखंड को काफी लाभ हुआ है. धर्मेंद्र प्रधान जी को साधुवाद कि उन्होंने चूल्हे में खाना बनाने वालों का दर्द समझा. और पूरे देश में निशुल्क करोड़ो महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर देने का अभियान शुरू किया. रक्षा बंधन के मौके पर 42 लाख बहनों को दूसरा सिलिंडर देने का काम राज्य सरकार करेगी.
महिला शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण करने का भी लक्ष्य है. सखी महिला मंडलों की महिलाओं के जरिये 500 करोड़ रुपये से रेडी टू इट बनाने का लक्ष्य है.
इसे भी पढ़ेंः धर्मांतरण विरोधी कानून लाने पर विचार कर रही है मोदी सरकार, अगले सत्र में ला सकती है बिल
बोकारो के लिए यह बड़ा कदम हैः सांसद
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ का अलग महत्व है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड ने प्रगति की है. विरोधियों को इससे चिंता है. क्योंकि राज्य में विकास तेजी से हो रहा है.
नये उद्योगों से लगभग 1000 नौकरियों की संभावना है. सीएनजी से गाड़ियों का चलन बोकारो में बेहतर कदम है. बोकारो में 4.6 मिलियन टन मात्र उत्पादन का लक्ष्य है. इससे रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे.
बोकारो के लिए ऐतिहासिक कदमः अमर बाउरी
खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज बोकारो के लिए ऐतिहासिक दिन है. दो महान व्यक्तियों की मौजूदगी के अवसर पर दो नयी योजनाओं का शिलान्यास महत्त्वपूर्ण है. ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आशाओं के किरण दिखायी पड़ी है. बोकारो के विकास में यह योजनाएं अहम भूमिका निभायेंगी. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंग और खुशहाली आयोगी.
इस मौके पर बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने बोकारो में अन्य उद्योगों को भी लगाने की मांग की, जिससे बोकारो का समुन्नत विकास हो सके.
इसे भी पढ़ेंः दक्षिण भारत में बारिश से बिगड़े हालात, अमित शाह-राहुल का दौरा




